प्रयागराज के फाफामऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 15 साल की एक लड़की कथित तौर पर आईफोन के लालच में फंस गई। परिवार का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसका माइंड वॉश किया, जिसके बाद उसके व्यवहार और पहनावे में अचानक बदलाव देखने को मिला। परिजनों के अनुसार, लड़की घर से दूर रहने लगी और उनसे दूरी बनाने लगी थी।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ा दी है।
