पंजाब में सड़क विकास को लेकर भगवंत मान सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि राज्य में 45,000 किलोमीटर नई सड़कें बनाई जाएंगी। सरकार का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा सड़क निर्माण अभियान है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि देश में सड़क निर्माण का इतना बड़ा काम पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब की अर्थव्यवस्था, रोजगार और कनेक्टिविटी तीनों को बड़ा फायदा होगा।

मान ने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लागू होगी।
उन्होंने बताया कि खराब सड़कों की मरम्मत भी इसी अभियान का हिस्सा है।

सरकार का मानना है कि बेहतर सड़कें व्यापार, पर्यटन और इंडस्ट्री को नई गति देंगी।
इसके साथ ही किसानों को मंडियों तक पहुंच और आसान होगी।

पंजाब की और खबरें पढ़ें: Click here

अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से होगा।
फंडिंग और टेंडर प्रक्रिया तेज की जा चुकी है।
काम 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

लोगों में इस घोषणा को लेकर उत्साह है।
सोशल मीडिया पर भी प्रोजेक्ट की खूब चर्चा हो रही है।

By ARPITA SARKAR

पत्रकारिता में करीब 2 साल का अनुभव रखने वाली अर्पिता सरकर, वर्तमान में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में BJMC की छात्रा हैं। उन्होंने कंटेंट राइटिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में दो साल काम किया है, विभिन्न डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लेख व वीडियो स्क्रिप्ट तैयार की हैं। अर्पिता भारतीय राजनीति, सामाजिक मुद्दे और क्राइम रिपोर्टिंग पर पैनी नजर रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *