बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं।
एक इवेंट में उन्होंने ‘कांतारा’ में दिखाई गई देवी को “भूत” कह दिया।
बात यहीं नहीं रुकी।
उन्होंने फिल्म के निर्देशक ऋषभ शेट्टी के सामने उस चरित्र की नकल भी उतारी।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर फटकार लगाई

इवेंट में रणवीर मज़ाक के मूड में थे।
स्टेज पर उन्होंने कहा— “वो वाले भूत जैसा एक्ट…”
इसके बाद उन्होंने देवी के किरदार की बॉडी लैंग्वेज कॉपी की।
ऋषभ शेट्टी उस समय मुस्कुरा दिए, लेकिन फैंस ने इसे अनादर बताया।
वीडियो कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया।
लोगों ने लिखा— “देवी को भूत कहना शर्मनाक है।”
कई ने उनसे माफ़ी की मांग की।
‘कांतारा’ में दिखाई गई देवी को दैव कोला और संस्कृति का प्रतीक माना जाता है।
फिल्म में इसका बेहद सम्मानजनक चित्रण है।
फैंस का कहना है कि ऐसे किरदार को “भूत” कहकर भावनाएँ आहत की गईं।
कुछ यूज़र्स ने कहा कि बॉलीवुड बार-बार “दक्षिण की संस्कृति” को हल्के में लेता
ऋषभ शेट्टी ने इस पर सीधी टिप्पणी नहीं की।
उन्होंने सिर्फ इतना कहा—
“कला और आस्था दोनों का सम्मान होना चाहिए।”
उनकी यह बात अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रणवीर की टीम ने बयान जारी नहीं किया है।
कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वे इसे “जोक” बताकर शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।
बॉलीवुड की और ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें click here
फैंस लगातार #ShameOnRanveer ट्रेंड चला रहे हैं।
कुछ धार्मिक संगठनों ने भी नाराज़गी जताई है।
संभावना है कि रणवीर जल्द सफाई देंगे।
