बाल वाटिका विद्यालय परिसर में विज्ञान आधारित “शिक्षा महाकुंभ” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 2000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में 150 से ज्यादा छात्रों ने अपने विज्ञान प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत कर रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने सस्टेनेबल सिटी, आधुनिक कृषि पद्धति, एयर प्यूरीफायर, कार्बन फिल्टर, वॉटर फिल्टर, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और राम मंदिर अयोध्या जैसे विषयों पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किए, जिन्हें देखकर अतिथि और दर्शक काफी प्रभावित हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संयुक्त सचिव डॉ. एस. पी. वर्मा रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में रोहित वर्मा पासवा (जिला अध्यक्ष, रोहतास), सुभाष कुमार कुशवाहा (जिला उपाध्यक्ष), केदारनाथ सिंह (संस्थापक), बुद्धिजीवी चेतन मांज और जदयू नेता अरुण शर्मा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को बढ़ावा देते हैं।

विद्यालय के प्रिंसिपल अनिल कुमार शर्मा और निर्देशिका संता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा महाकुंभ का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक सोच को विकसित करना है।
इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक संजय सिंह, रवि कुमार, जितेंद्र प्रसाद, अमृता सिंह, दिव्या सिंह, ममता सिंह, विकास कुमार, अर्चना श्रीवास्तव, आशीष कुमार, निधि कुमारी और विनीता कुमारी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रत्यूष शर्मा ने किया।
इस तरह शिक्षा महाकुंभ ने न केवल छात्रों की प्रतिभा को मंच दिया, बल्कि समाज में विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाने का भी संदेश दिया।
