प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। भारत की ओर से इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिसरी 17 फरवरी 2026 को ढाका पहुंचेंगे।
इसकी पुष्टि भारत का विदेश मंत्रालय और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने की है। मंत्रालय के अनुसार, यह भागीदारी भारत–बांग्लादेश के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों, मित्रता और आपसी सम्मान को मजबूत करने का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *