
कोटद्वार (उत्तराखंड): कोटद्वार के जिम ट्रेनर दीपक कुमार उस समय चर्चा में आए, जब उन्होंने एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को कथित तौर पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं से बचाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद दीपक को देशभर में सराहना मिली।
सोशल मीडिया पर वायरल खबरें : सोना-चांदी गुलाबी कागज में क्यों? वजह जानकर चौंक जाएंगे
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दीपक को 2 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की थी। हालांकि, दीपक ने यह इनाम लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह राशि किसी जरूरतमंद या विकलांग व्यक्ति को दी जानी चाहिए।
यह घटना 26 जनवरी को कोटद्वार के पटेल मार्ग पर हुई थी, जहां एक दुकानदार से कथित तौर पर दुकान का नाम बदलने को कहा गया। दीपक बीच में खड़े होकर दुकानदार की ढाल बने। उन्होंने कहा कि वे खुद को किसी धर्म से नहीं, बल्कि इंसानियत से जोड़ते हैं।
