
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की खराब हवा को लेकर बड़ा बयान दिया है। गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तुलना “गैस चैंबर” से करते हुए कहा कि वहां सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। योगी ने कहा कि प्रदूषण आज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है और इसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पर्यावरण की तारीफ करते हुए कहा कि विकास के बावजूद यहां घुटन भरा माहौल नहीं है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि स्वच्छ हवा ही स्वस्थ जीवन की असली पहचान है।
